वर्षाजनित घटनाओं में सात लोगों की मौत

0
120

औरंगाबाद,  महाराष्ट्र में मराठवाड़ा क्षेत्र के औरंगाबाद और जालना जिलों में पिछले 24 घंटों मंं वर्षाजनित घटनाओं में कम से कम सात लोगों की मौत हो गयी।

ADVT

प्राप्त जानकारी के मुताबिक औरंगाबाद जिले में कन्नड़ तालुका के आड़गांव-जेहूर गांव में बादल फटने से आठ लोग बाढ़ के पानी में बह गये। इनमें से पांच को बचा लिया गया लेकिन एक महिला और दो लड़कियों की मौत हो गयी। एक अन्य घटना में सोयागांव तालुका के हनुमंत खेड़ा निवासी 20 वर्षीय किशोर पवार की बिजली गिरने से मौत हो गयी।

जालना जिले में बिजली की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गयी। मृतकों की पहचान रीना डावर, अंबाद धनंजय मैथे और शांताबाई रंगनाथ पवार के रूप में की गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here