वाराणसी दौरे पर करोङों रुपये की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे प्रधानमंत्री

0
163

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बनारस में 1821 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। एक अक्षय पात्र योजना के अलावा प्रधानमंत्री तीन कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे।

ADVT

प्रधानमंत्री कल अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रहेंगे। प्रधानमंत्री बनारस में करीब 1821 करोड़ रुपये की योजनाओं का तोहफा लेकर आ रहे हैं जिनमे शिलान्यास और लोकार्पण शामिल है।

बनारस दौरे में प्रधानमंत्री तीन कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान वह एक अक्षय पात्र योजना में बच्चों का मिड डे मील में भी शिरकत करेंगे। प्रधमंत्री अक्षय पात्र योजना के पहले चरण का शुभारंभ करेंगे साथ ही वह बच्चों से बात भी करेंगे।

नई शिक्षा नीति पर रुद्राक्ष कन्वोकेशन सेंटर में एक सेमिनार आयोजित की जा रही है जिसकी शुरुआत प्रधानमंत्री करेंगे। इसके बाद वह संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक सभा को भी संबोधित करेंगे। इस दौरान बनारस की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here