विपन्नता से मुक्त समाज की स्थापना का लक्ष्य होना चाहिए: नायडू

0
110

नयी दिल्ली  उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने संसाधनों को साझा करने का आह्वान करते हुए कहा है कि समाज को गरीबी से मुक्त कराना हमारा लक्ष्य होना चाहिए।

ADVT

श्री नायडू ने रविवार को यहां अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस के अवसर पर जारी एक संदेश में कहा कि समाज में उपलब्ध संसाधनों को समान रूप से साझा किया जाना चाहिए जिससे गरीबी का उन्मूलन किया जा सके। उन्होंने कहा कि इससे समाज में समृद्धि लायी जा सकती है।

श्री नायडू ने अपने संदेश में महात्मा गांधी की उक्ति – “गरीबी, हिंसा का सबसे विकृत रूप है”- का भी उल्लेख किया।

उप राष्ट्रपति ने कहा, “अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस पर, सभी के लिए जीविका के स्थायी स्रोत उपलब्ध कराने के लिए साझा प्रयास करें। विपन्नता से मुक्त एक आदर्श संपन्न समाज हमारा लक्ष्य है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here