विराट कोहली की बायोपिक में काम करना चाहते हैं कार्तिक आर्यन

0
332

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन का कहना है कि वह भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की बायोपिक में काम करना चाहते हैं।

ADVT

बॉलीवुड में इन दिनों बायोपिक फिल्मों के निर्माण का चलन जोरो पर है। विराट कोहली भी बायोपिक फिल्म में काम करना चाहते हैं। विराट कोहली ने बताया कि यदि उन्हें अवसर मिलता है तो वह विराट कोहली की बायोपिक में काम करना पसंद करेंगे।

कार्तिक इन दिनों अपनी फिल्म ‘धमाका’ की सफलता को लेकर सुर्खियों में हैं। वह फिल्म ‘धमाका’ को दर्शकों से मिल रही तारीफ से बेहद खुश हैं। कार्तिक आर्यन ने कहा, “मुझे खुशी है कि सभी ने मुझे फिर से स्क्रीन पर देखने का आनंद लिया। फिल्म धमाका में मेरी भूमिका मेरे करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं में से एक थी। मैं दर्शकों और इंडस्ट्री के सभी लोगों का आभारी हूं इसे प्यार करने के लिए। आप मुझे अब और ज्यादा चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं में देखेंगे।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here