वैलेंटाइन डे पर कटरीना और विकी ने भी काम छोड़ साथ समय गुजरने की ठानी

0
115

वैलेंटाइन डे पर कटरीना और विकी ने भी काम छोड़ साथ समय गुजरने की ठानी
कटरीना कैफ और विकी कौशल शादी के बाद से ही अपने बिज़ी शेड्यूल के चलते एक दूसरे को समय नहीं दे पा रहे हैं। ऐसे में वैलेंटाइन डे पर विकी और कटरीना ने साथ रहने का प्लान बनाया है।

ADVT

कटरीना और विकी को आज मुंबई एयरपोर्ट पर साथ देखा गया है। इस दौरान दोनों पूरे समय एक-दूसरे का हाथ थामे ही नजर आएं। एयरपोर्ट वाली कटरीना कैफ और विकी कौशल की तस्वीरें और वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वाइरल हो रहे हैं।

मुंबई एयरपोर्ट पर कटरीना और विकी बड़े ही रिलैक्स अंदाज़ में मैचिंग ड्रेसकोड के साथ नजर आए हैं। विकी कौशल को सफेद टीशर्ट, डेनिम जैकेट और ट्राउजर में देखा गया। तो वहीं कटरीना कैफ डेनिम आउटफिट में नजर आईं। इस दौरान इस कपल ने कोरोना वायरस प्रोटेक्शन का भी पूरा ख्याल रखा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here