शत्रुघ्न सिन्हा ने कादर खान को किया Birthday विश, सोशल मीडिया पर होने लगे ट्रोल

0
272

पिछले कुछ वक्त से कई सेलेब्रिटी सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रहे हैं। इस बार दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा इस ट्रोलिंग का शिकार हो गए हैं। बता दें कि वह अपने किसी बयान के कारण नहीं बल्कि दिग्गज कलाकार कादर खान को…

ADVT

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर आजकल लोग काफी एक्टिव रहने लगे हैं। फिल्मी हस्तियां भी इस मामले में पीछे नहीं हैं वह भी अपने फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रही हैं। वैसे जहां एक तरफ फिल्मी सितारे फैंस के साथ अपने विचार और यादें शेयर करते रहते हैं, वहीं कई बार इन हस्तियों को लोगों की आलोचनाओं का भी शिकार होना पड़ता है। पिछले कुछ वक्त से कई सेलेब्रिटी सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रहे हैं। इस बार दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा इस ट्रोलिंग का शिकार हो गए हैं। बता दें कि वह अपने किसी बयान के कारण नहीं बल्कि दिग्गज कलाकार कादर खान को जन्मदिन की बधाई देने की वजह से ट्रोल हो रहे हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा ने हाल ही में कादर खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर लोगों ने की आलोचनाएं करना शुरु कर दिया। दरअसल कुछ यूं कि शत्रुघ्न सिन्हा ने कादर को जन्मदिन की बधाई तो दी, लेकिन उन्होंने अपने साथ महानायक अमिताभ बच्चन की तस्वीर पोस्ट कर दी। उन्होंने लिखा, “महान अभिनेता, एंटरटेनर और संवाद लेखक को हम उनके जन्मदिन पर याद कर रहे हैं। हम आपको प्यार करते हैं और याद करते है। जन्मदिन की बधाई…” लेकिन उनके इस खूबसूरत मजाक का कारण इस पर पोस्ट की गई तस्वीर बन गई।

दरअसल शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी और अमिताभ की तस्वीर पोस्ट की और इसमें से कादर खान ही गायब थे। हालांकि बाद में उन्होंने अपने एक अन्य ट्वीट में लिखा, “मैं और अमिताभ जी कादर खान के साथ काम कर चुके हैं और उनके हर तरह के योगदान के लिए आभारी हैं।” अब इसी को लेकर उनका मजाक बनाया जा रहा है। उन्हें ट्रोल करने के लिए लोग किसी को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं और इसके साथ तस्वीर किसी और ही हस्ती की लगा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here