शयाना कपूर का डेब्यू पोस्टर मचा रहा है तहलका

0
146

संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर का डेब्यू पोस्टर इस समय सुर्ख़ियों में है। शायना की बॉलीवुड डेब्यू की घोषणा कर दी गई है। इस फिल्म को लेकर काफी अरसे से सुगबुगाहट भी बनी हुई थी।

ADVT

शनाया कपूर करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली फिल्म बेधड़क से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर को फिल्म ‘धड़क’ से लॉन्च करने के बाद अब शनाया का लॉन्च ‘बेधड़क’ से होना तय पाया गया है।

फिलहाल इस फिल्म से शनाया ने अपना एक बेहद हॉट पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। पोस्टर देखने के बाद उनके तमाम फैंस और फॉलोअर्स उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। फिल्म का निर्देशन धड़क डायरेक्टर शशांक खैतान करेंगे और इसमें गुरफतेह पीरजादा और लक्ष्य भी नजर आएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here