शेन वॉर्न को याद कर भावुक रिकी पॉन्टिंग ने दिया ये बयान…

0
193

दुबई: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने स्पिनर शेन वॉर्न को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। पोंटिंग ने शेन वार्न को याद करते हुए कहा कि यदि वह इंग्लैंड के कोच होते तो खेल के अपने तजुर्बे के कारण अपनी भूमिका शानदार तरीके से निभाते। वॉर्न ने थाईलैंड में अपने निधन से कुछ सप्ताह पहले इंग्लैंड का कोच बनने की इच्छा के बारे में अपने दोस्तों से ज़िक्र किया था।

ADVT

पोंटिंग ने अपने बयान में कहा – ‘यह खेल जगत का बहुत बड़ा नुकसान है। चाहे उसने कुछ कोचिंग की होती या यहां तक कि जिस तरह से वह बात करता था, वह हमें अपनी कमेंट्री के जरिए जो चीजें बताता था, मुझे लगता है कि हम सभी को उसकी कमी खलेगी।’


रिकी पोंटिंग ने में बताया कि वॉर्न का खेल के प्रति जुनून और जानकारी अद्भुत थी। उनमें एक बेहतरीन कोच बनने के सभी गुण थे। इंग्लैंड क्रिकेट टीम से अगर वॉर्न जैसा व्यक्ति जुड़ता तो शायद टीम की परफॉर्मेंस बहुत बेहतरीन होती।


ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ शेन वॉर्न का चार मार्च को थाईलैंड के रिजॉर्ट में निधन हो गया था। खबरों के मुताबिक 52 वर्षीय शेन की मौत की वजह हार्ट-अटैक थी। वॉर्न अपने दोस्तों के साथ वहां छुट्टियां मना रहे थे। शेन वॉर्न ने टेस्ट क्रिकेट में 708 विकेट लिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here