शेयर बाजार में गिरावट के साथ दिन की शुरुआत

0
168

मुंबई,  शेयर बाजार में गुरुवार को गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स जहां 480.04 अंक गिरकर 53,608.35 अंकों पर खुला, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने 146 अंकों के दबाव के साथ 16,021.10 अंकों पर दस्तक दी।

ADVT

लाल निशान के साथ खुले शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट दर्ज की गयी। बीएसई का मिडकैप 95.73 अंक गिरकर 22,045.24 अंक पर और स्मॉलकैप 185.61 अंक टूटकर 25,310.31 अंक पर खुला।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को 276.46 अंक उतरकर 54088.39 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 72.95 अंक फिसलकर 16167.10 अंक पर बंद हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here