शेयर बाजार में सेंसेक्स के उछाल से आई रौनक

0
122

शेयर बाजार की आज की शुरुआत बहुत खुशनुमा नज़र आई बीएसई का 30 स्टॉक्स पर वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 645 अंकों की उछाल के साथ 57,845.91 के स्तर पर खुला। जबकि निफ्टी ने 200 अंक ऊपर 17301 के स्तर से आज दिन के कारोबार की शुरुआत की।

ADVT

शेयर बाजार के लिए ये सप्ताह महत्वपूर्ण है। सप्ताह के पहले दिन आर्थिक सर्वे प्रस्तुत होगा और एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट पेश करेंगी। फरवरी के पहले हफ्ते में आरबीआई की नई मौद्रिक नीति भी आएगी।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 712.61 अंकों की बढ़त के साथ 57,912.84 पर था। दूसरी तरफ निफ्टी 202.15 अंकों की तेजी के साथ 17,304.10 के स्तर पर।

विश्लेषकों का कहना है कि इस सप्ताह आम बजट 2022-23, वृहद आर्थिक आंकड़े, कंपनियों के तिमाही नतीजे और वैश्विक रुख बाजार को दिशा देंगे।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने जनवरी में भारतीय शेयर बाजारों से 28,243 करोड़ रुपये निकाले हैं। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी का संकेत दिया है जिसके चलते एफपीआई बिकवाली कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here