शेयर बाज़ार में दिखी चमक

0
126

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 351 अंकों की अच्छी बढ़त के साथ 54669 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी 114 अंक चढ़ कर 15,956 पर था। जबकि, निफ्टी 95 अंकों की तेजी के साथ 16354 के स्तर पर पहुंच गया।

ADVT

घरेलू शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार पर अमेरिकी बाजारों की तेजी का असर साफ देखा जा सकता है। आज बाजार की ओपनिंग में मजबूती नज़र आई। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 236 अंकों के बढ़त के साथ 54554 के स्तर पर खुला। निफ्टी ने भी कारोबार की शुरुआत पॉजिटिव रहते हुए 16,318.15 के स्तर से की।

बीते दिन यानी मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार के समान अमेरिका के बाजारों में रौनक रही। डाऊ जोंस 1.34 फीसद यानी 431 अंकों की उछाल के साथ बंद हुआ जबकि नैस्डैक ने 2.76 फीसद या 321 अंकों की बढ़त दिखाई। इसके अलावा एसएंडपी भी 2.02 फीसद की मजबूत बढ़त के साथ 4088 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 351 अंकों की बढ़त के साथ 54669 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 114 अंक की बढ़त के साथ 15,956 पर था। निफ्टी 95 अंकों की तेजी के साथ 16354 के स्तर पर पहुंच गया था। आज टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस और इंडसइंड बैंक जैसे स्टॉक निफ्टी टॉप गेनर में हैं जबकि टॉप लूजर में पावर ग्रिड, एनटीपीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील, कोल इंडिया और ओएनजीएसी के नाम शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here