गांधी जयंती पर हुसैनगंज मेट्रो स्टेशन पर विशेष फ ोटो प्रदर्शनी का आयोजन
लखनऊ। सत्य और अहिंसा जैसे मूल्यों के प्रति महान समर्पण ने गांधी जी को महात्मा बनाया। यह बात आज उत्तर प्रदेश
मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152 वीं जयंती के अवसर पर यूपीएमआरसी के एमडी कुमार केशव ने कही। उन्होंने गांधी जी के चिंतन और दर्शन पर चर्चा करते हुए वर्तमान समय मे बापू के आदर्शों की प्रासंगिकता की चर्चा की तथा युवाओं से उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी जरिए की गई जन सेवा ही सच्ची सेवा है जो कि गांधी जी के लिए सही मायने में श्रद्धांजलि है।

इस अवसर पर हुसैनगंज मेट्रो स्टेशन पर विशेष फ ोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि

प्रसिद्ध गांधीवादी और सीएमएस स्कूल के संस्थापक डॉ. जगदीश गांधी ने किया। इस फ ोटो प्रदर्शनी में गांधी जी के

जीवन संदेश, स्वतंत्रता संग्राम लेकर आजादी के 75 सालों में भारत की विभिन्न क्षेत्रों में हासिल उपलब्धियों को दर्शाया गया है।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता के तौर पर डॉ. जगदीश गांधी ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वतंत्रता आंदोलन के साथ-साथ समाज सेवा को भी बराबर महत्व दिया। अंग्रेजों से लडऩे का उनका तरीका निराला था, जिसमें किसी भी प्रकार के खून खराबे के लिए कोई जगह न थी। सत्य और अहिंसा ही उनके हथियार थे। जब वे दक्षिण अफ ्रीका से भारत लौटे तो उन्होंने बॉम्बे में व्यापक स्तर पर सफ ाई अभियान का आयोजन किया और स्वयं भी उसमें हिस्सा लिया। उनके इसी सरल व्यक्तित्व और दृष्टिकोण ने देखते ही देखते उन्हें समूचे विश्व का सबसे बड़ा नेता बना दिया।
इससे पहले सुबह लखनऊ मेट्रो के सभी 21 स्टेशनों पर हर वर्ष की तरह इस बार भी मेट्रो के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सफ ाई करके सवच्छता अभियान चलाया।


















