सबसे ज्यादा कीमत मिली प्रणय को, सिंधु, साइना से महंगे बिके समीर वर्मा

0
317

हैदराबाद। शीर्ष शटलर एचएस प्रणय सोमवार को प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) की तीसरे सत्र की नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी बने। प्रणय को अहमदाबाद स्मैश मास्टर्स ने 62 लाख रुपए में खरीदा। उनके पिछले साल की कीमत 25 लाख रुपए थी। अब वे आगामी सत्र के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए है। अवध वॉरियर्स ने श्रीकांत के लिए 56.1 लाख रुपए खर्च किए। धार (मप्र) के समीर वर्मा को मुंबई रॉकेट्स ने 52 लाख, जबकि अजय जयराम को नॉर्थ ईस्ट वॉरियर्स ने 45 लाख रुपए में खरीदा। किदांबी श्रीकांत और धार के समीर वर्मा भी अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे। इन तीनों खिलाड़ियों ने पीवी सिंधु और साइना नेहवाल को नीलामी में काफी पीछे छोड़ दिया।
सिंधु और साइना को उनकी पुरानी फ्रेंचाइजी ने बढ़ी कीमतों के साथ अपनी टीम में बरकरार रखा। मौजूदा चैंपियन चेन्नई स्मैशर्स ने सिंधु को 48.75 लाख रुपए में टीम में बनाए रखा। सिंधु को पिछले साल नीलामी में 39 लाख रुपए में खरीदा था। साइना को अवध वॉरियर्स ने 41.25 लाख रुपए में बरकरार रखा, जबकि उनका पिछले साल आधार मूल्य 33 लाख रुपए था। पीबीएल का तीसरा सत्र 22 दिसंबर 2017 से 14 जनवरी 2018 तक चलेगा। टीम में बरकरार रखने वाले खिलाड़ियों को पिछले साल की तुलना में 25 प्रतिशत ज्यादा रकम दिए जाने का प्रावधान है, जबकि ‘राइट टू मैच’ कार्ड के इस्तेमाल से खरीदे गए खिलाड़ियों की फीस में दस फीसदी की बढ़ोतरी होगी।

ADVT

08 टीमें प्रीमियर बैडमिंटन लीग में हिस्सा लेंगी
06 करोड़ रुपए टूर्नामेंट की कुल पुरस्कार राशि है।
विजेता को तीन करोड़, उपविजेता को 1.5 करोड़, तीसरे और चौथे स्थान की टीमों को 75-75 लाख रुपए मिलेंगे
पीवी सिंधु और साइना नेहवाल बढ़ी कीमतों के साथ पुरानी टीमों में बरकरार
05 जगहों पर खेले जाएंगे इस लीग के मुकाबले

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here