समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी व निवर्तमान विधायक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज

0
121

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी और निवर्तमान विधायक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज हो गया है।

ADVT

उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनाव में शाहजहांपुर जिले के तिलहर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी और निवर्तमान विधायक रोशनलाल वर्मा एवं उनके पुत्र मनोज वर्मा तथा सचिन वर्मा सहित अन्य के खिलाफ अपहरण और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस के अनुसार सोमवार काे वर्मा के खिलाफ स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायत पर पीटने, जबरन अपने साथ ले जाने और जान से मारने की धमकी देने का मामला थाना निगोही में दर्ज किया गया है। वर्मा पिछले चुनाव में भाजपा के टिकट पर विधायक बने थे और हाल ही में उन्होंने सपा की सदस्यता ग्रहण की थी।

पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बताया कि यह शिकायत भाजपा के कार्यकर्ताओं ने देर शाम दर्ज करायी। इसमें वर्मा और उनके बेटों सहित अन्य सहयोगियों के खिलाफ पीट कर गंभीर रूप से घायल करने, अपनी गाड़ी में जबरन ले जाने, जान से मारने की नियत से गोलीबारी करने और जान से मारने की धमकी देने की लिखित शिकायत की गयी। उनकी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here