सलमान खान की ईद पार्टी में कंगना रनौत की शिरकत पर मिला गिरगिट का खिताब

0
308

सलमान खान की ईद पार्टी का आयोजन इस बार सलमान की बहन अर्पिता और जीजा आयुष शर्मा की ओर से किया गया था। बीती रात इस जश्न में अर्पिता के घर पर बॉलीवुड की तमाम हस्तियां पहुंची हुई थीं। इस पार्टी में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी शिरकत की। अब सोशल मीडिया पर उनका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

ADVT

बीते कुछ वर्षों में कंगना रनौत ने लगातार इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों पर अपने जुमलों से हमला किया है। सलमान खान भी इन हमलों से अछूते नहीं रहे हैं। ऐसे में कंगना रनौत जिस अंदाज में ईद पार्टी में पहुंची हैं, लोग उनकी जमकर उनको ट्रोल कर रहे हैं।

सलमान खान की ईद पार्टी में कंगना रनौत जमकर पोज देती नजर आईं। शरारा सूट में उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही थी। पार्टी से सामने आए कंगना रनौत के वीडियो पर लोग मिला-जुला रिएक्शन दे रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here