सलमान खान ने छोड़ा साथ, अब अक्षय कुमार और करण जौहर बनाएंगे ‘केसरी’

0
291

‘केसरी’ एक पीरियड ड्रामा होगी. इस फिल्‍म का प्रोडक्‍शन करण जौहर का धर्मा प्रोडक्‍शन और अक्षय कुमार करेंगे जबकि इसका निर्देशन अनुराग सिंह करेंगे.

नई दिल्‍ली: अक्षय कुमार की इस साल 2 फिल्‍में रिलीज हो चुकी हैं और वह जल्‍द ही रजनीकांत के साथ ‘2.0’ में भी नजर आने वाले हैं. इसके साथ ही वह एक्‍ट्रेस राधिका आप्‍टे और सोनम कपूर के साथ फिल्‍म ‘पेडमैन’ की भी शूटिंग कर रहे हैं. लेकिन इस सब के बीच अक्षय ने अपनी एक और फिल्‍म की घोषणा कर दी है. ऐसे में अक्षय ने अपनी एक और फिल्‍म ‘केसरी’ की घोषणा कर दी है जो 2019 में होली पर उनके फैन्‍स को देखने को मिलेगी. इस फिल्‍म के लिए करण जौहर और अक्षय कुमार साथ आने वाले हैं. बता दें कि इसी फिल्‍म के लिए पहले सलमान खान भी अक्षय और करण के साथ पार्टनरशिप कर रहे थे, लेकिन लगता है अब सलमान ने अपने हाथ इस प्रोजेक्‍ट से खींच लिए हैं. ‘केसरी’ एक पीरियड ड्रामा होगी. इस फिल्‍म का प्रोडक्‍शन करण जौहर का धर्मा प्रोडक्‍शन और अक्षय कुमार करेंगे जबकि इसका निर्देशन अनुराग सिंह करेंगे. इस फिल्‍म में अक्षय कुमार मुख्‍य भूमिका में नजर आएंगे. 1897 में ब्रिटिश भारतीय सेना की एक छोटी सी टुकड़ी और अफगान सेना के बीच हुए बैटल ऑफ़ सारागढ़ी (सारागढ़ी का युद्ध ) पर ये फिल्म आधारित होगी. इस युद्ध में ब्रिटिश भारतीय सेना के सिर्फ 21 सिख जाबांजों 10 हजार की अफगान सेना का सामना किया था.

ADVT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here