सांसद प्रज्ञा सिंह को मिली जान से मारने की धमकी

0
195

भोपाल,  मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की लोकसभा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को फोन पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा जान से मारने की धमकी देने के बाद सांसद ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

ADVT

सूत्रों के अनुसार सुश्री ठाकुर को कल देर रात ये धमकी भरा फोन कॉल आया। उन्होंने इस कॉल की रिकॉर्डिंग पुलिस को उपलब्ध कराते हुए आज इस बारे में शिकायत दर्ज कराई है।

फोन करने वाले ने खुद को अंडरवर्ल्ड से जुड़ा हुआ बताते हुए सुश्री ठाकुर की हत्या करने की धमकी दी। सुश्री ठाकुर की इस पूरी बातचीत का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में कॉल करने वाला व्यक्ति स्वयं को इकबाल कासकर का आदमी बताता है। वह ये कहते हुए सुनाई दे रहा है कि सुश्री ठाकुर मुस्लिमों को निशाना बनाती हैं। वह व्यक्ति ये भी कहते हुए सुनाई दे रहा है कि सुश्री ठाकुर की हत्या होने वाली है और वह इस बाबत उन्हें सूचना दे रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here