सूचना विभाग के कबाड़ में लगी आग

0
251

ADVT

रिपोर्ट व फोटो – रिशु सिंह

लखनऊ। राजधानी में मंगलवार को हजरतगंज थानाक्षेत्र स्थित सूचना विभाग की छत पर अचानक से आग लग गई। यह घटना ए सी के शॉर्ट शर्किट के वजह से हुई, जिससे ऑफिस में मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। इसकी सूचना ऑफिस वालों ने दमकल को दिया और मौके पर पहुंची दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। हालांकि आग छत पर रखे पुराने फर्नीचर में लगी थी, जिससे कोई भारी नुकसान नहीं हुआ।

वहीं, दमकल अधिकारी का कहना है कि उनको इस घटना की जानकारी शाम करीब आठ बजे दी गई थी जिसपर मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पा लिया। वहीं, यह भी कहा कि अगर सूचना मिलने में देरी होती तो आग भीषण हो सकती थी, जिससे काफी नुकसान भी हो सकता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here