सूडान में स्वास्थ्य मंत्री सहित हिरासत में लिए गए कई लोग हुए रिहा

0
104

खार्तूम  सूडान में सैना ने स्वास्थ्य मंत्री उमर अल नजीब सहित हिरासत में लिए गए कई लोगों को रिहा कर दिया है।

ADVT

अल अरबिया न्यूज चैनल ने सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।

उल्लेखनीय है कि सूडान की सेना ने सोमवार सुबह प्रधानमंत्री अब्दुला हमदोक सहति कई सरकारी सदस्यों को हिरासत में ले लिया था। इसके बाद सूडान के सशस्त्र बलों के कमांडर-इन-चीफ एवं अवस्थापरिवर्तनकालिक संप्रभु परिषद के प्रमुख अब्देल फत्ताह अल-बुरहान ने देश में आपातकाल की घोषणा कर दी और सरकार को भंग कर दिया। इसके एक दिन बाद मंगलवार को श्री हमदोक तथा उनकी पत्नी अपने आवास पर लौट आए।

अमेरिका और यूरोपीय संघ ने सूडान के सैन्य अधिकारियों से हिरासत में लिए गए सभी लोगों को रिहा करने की अपील की है। वहीं इस मामले पर टिप्पणी करते हुए श्री अल-बुरहान ने कहा कि बंदियों को रिहा करने के बारे में कानूनी आयोग निर्णय लेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here