सेटेलाइट फोन के साथ यूपी में 25 हजार केंद्रीय बलों की चुनाव में तैनाती

0
261

उत्तर प्रदेश में 29138 मतदेय स्थलों को संवेदनशील सूची में रखा गया है। यहां शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 225 कंपनी अर्द्धसैनिल बलों को तैनात किया जाएगा। केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के लगभग 25,000 कर्मियों को तैनात करने का आदेश दिया है। 10 जनवरी से 150 कंपनी बल तैनात होंगे जबकि 75 कंपनी बल 20 जनवरी को प्रदेश पहुंचेंगे।

ADVT

एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार के अनुसार प्रदेश के 11 जिलों पीलीभीत, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, लखीमपुरखीरी, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, ललितपुर, मेरठ, सोनभद्र व चंदौली में 456 मतदान केंद्रों पर संचार व्यवस्था ठीक न होने के कारण वायरलेस सेट और सेटेलाइन फोन का इस्तेमाल किया जाएगा।

सात जिलों पीलीभीत, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, लखीमपुरखीरी, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती के 14 विधानसभा नेपाल सीमा से सटे इलाक़े हैं। प्रदेश के 30 जिलों की सीमा 9 सीमावर्ती राज्यों से लगे हैं। इनमें 74 विधानसभा सीटें राज्यों की सीमा से लगी हुई हैं। इनमें सुरक्षा के लिए 107 अंतरराष्ट्रीय व 469 अंतरराज्यीय बैरियर लगाए गए हैं। यह बैरियर दिन रात चेकिंग का काम करेंगे। इस व्यस्थता के लिए नोडल अधिकारी बनाए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here