सेना प्रमुख ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की

0
282

नयी दिल्ली, सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने आज यहां राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की।

ADVT

जनरल पांडे ने इसी महीने सेना प्रमुख का कार्यभार संभाला था और उनकी राष्ट्रपति से मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है।

राष्ट्रपति भवन ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा , “ सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। ”
जनरल पांडे ने इससे पहले उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी शिष्टाचार भेंट की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here