सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम संग घूमने निकलीं श्वेता तिवारी की बेटी पलक, लोगों ने पूछा

0
124

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड में लिंकअप और ब्रेकअप की खबरें कोई नई बात नहीं हैं। पर आज हम जिस नई जोड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं उसकी आपने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। शुक्रवार की शाम को, पैपराज़ी ने सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम खान को बांद्रा में एक आउटिंग के दौरान देखा। उनके साथ श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी भी थीं। स्टार किड्स को एक रेस्टोरेंट के बाहर क्लिक किया गया, दोनों कैजुअल आउटफिट में बेहतरीन नजर आ रहे थे। लोगों इसलिए भी हैरान हैं क्योंकि उन्हें पहली बार साथ में स्पॉट किया गया है। अब सोशल मीडिया पर इनका एक वीडियो वायरल हो रह है जिसे देख लोग सोचने पर मजबूर हो रहे हैं कि आखिर इन दोनों के बीच चल क्या रहा है?

ADVT

पैपराजी विरल भयानी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि पलक और इब्राहिम रेस्तरां से बाहर निकले और फिर अलग-अलग दिशाओं की ओर बढ़ गए। क्योंकि यहां मीडिया के कैमरों ने उन्हें घेर रखा था। हालांकि, बाद में दोनों को एक ही कार में जाते हुए देखा गया। इस दौरान पलक तिवारी जहां अपना चेहरा छुपाती नजर आईं वहीं वहीं इब्राहिम अपना चेहरा ढकने की कोशिश करते हुए मुस्कुराते हुए नजर आए। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसके साथ ही लोगों ने भी इन दोनों से तरह-तरह के सवाल पूछने शुरू कर दिए।

वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने पूछा , ‘दोस्त हो तो अच्छा है, इसमें मुंह छुपाने की क्या बात है।’ तो एक अन्य ने लिखा, ‘बिल्कुल, और इतना डर ​​था मीडिया का तो एक ही कार में आया क्यों? तो किसी ने लिखा कि, ‘ मुंह छुपा रही है कि अब तो मम्मी डांटेंगी’। तो एक ने लिखा, ‘ अब करीना समझाएगी कि इसे डेट मत करना’वर्कफ्रंट की बात करें तो, इब्राहिम खान वर्तमान में रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में एडी के रूप में करण जौहर को असिस्ट कर रहे हैं, जिसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में शबाना आजमी, जया बच्चन और धर्मेंद्र भी हैं। जबकि, पलक तिवारी हाल ही में हार्डी संधू के साथ रिलीज़ हुए सॉन्ग बिजली बिजली में नजर आईं थीं। उनके गाने को फैन्स ने काफी पसंद किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here