सोनी टीवी का शो ‘मोसे छल किये जाए’ टेलीविजन पर दिखाएगा एक बेगानी ‘छलावे की शादी’

0
153

नई दिल्ली,  सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का ताजातरीन फिक्शन शो मोसे छल किये जाए, जिसका प्रीमियर 7 फरवरी को हुआ था, दो जुदा इंसानों की एक कहानी है, जिनमें एक है महत्वाकांक्षी और संघर्षशील टीवी लेखिका सौम्या वर्मा और दूसरे हैं आकर्षक एवं सफल टीवी प्रोड्यूसर अरमान ओबेरॉय, जिनकी धोखे वाली फितरत भी है। शशि मित्तल और सुमीत मित्तल के निर्माण में बने इस शो को अपनी दमदार कहानी और लीड कलाकारों विजयेंद्र कुमेरिया और विधि पंड्या की शानदार परफॉर्मेंस के लिए बहुत बढ़िया प्रतिक्रियाएं मिली हैं।

ADVT

इस शो में आगे आने वाली ‘छलावे की शादी’ की एक झलक दिखाने के लिए इस शो के लीड कलाकार आज राजधानी दिल्ली पहुंचे। इस शो में दर्शकों ने अब तक देखा कि किस तरह सौम्या एक लेखिका के रूप में अपना करियर बनाने के लिए अरमान का शादी का प्रस्ताव ठुकरा देती है, जिससे अरमान आहत हो जाता है। लेकिन अरमान कहां हार मानने वाला था। वो अपने शातिर दिमाग और छल कपट से सौम्या को अपने फैसले पर दोबारा सोचने पर मजबूर कर देता है और फिर से उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखता है! सौम्या के लिए ये शादी बराबरी के अधिकार की है, जहां अरमान उसकी महत्वाकांक्षा का समर्थन करता है… लेकिन अरमान का एक धोखे वाला चेहरा भी है, जिससे सौम्या अनजान है।

जहां शादियां अपने साथ ढेर सारा जश्न, रीति रिवाज और उत्साह लेकर आती हैं, वहीं ये छलावे की शादी दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा देगी। इसकी शुरुआत सात वचनों से होगी, जिसमें आमतौर पर एक जोड़ी सुख-दुख में एक दूसरे का साथ निभाने का वचन देती हैं, लेकिन अरमान ओबेरॉय सौम्या को अपने तौर-तरीकों में ढालने की कसम लेगा। और अरमान अपनी बातों का पक्का है। शादी की रस्मों के बाद भी गृह प्रवेश से लेकर दूसरे कार्यक्रमों तक, अरमान ओबेरॉय उन सभी बातों से दर्शकों को चौंका देगा, जो उसने सौम्या के लिए सोच रखी हैं। क्या सौम्या को यह एहसास होगा कि अरमान उसे धोखा दे रहा है? क्या यह छलावे की शादी सौम्या की जिंदगी पूरी तरह बदलकर रख देगी?

इस छलावे की शादी के साथ देखिए सौम्या का वैवाहिक सफर ‘मोसे छल किये जाए’ में, रात 9 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here