सोनू निगम और पवन सिंह की आवाज का चला जादू, रिलीज हुआ नया गाना

0
104

मुंबई, बॉलीवुड के जानेमाने पार्श्वगायक सोनू निगम और भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह का गाना ‘जय छठी मईया’ रिलीज हो गया है।

ADVT

छठ के अवसर पर ‘जय छठी मईया’ गाना रिलीज हो गया है। यह गाना सोनू निगम, पवन सिंह और सिंगर खुशबू जैन की आवाज में आई बेलिवेव म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस भक्ति सांग में सोनू निगम और पवन सिंह के साथ हर्षिका पूणाचा नजर आ रही हैं, जो गाने में सोनू की पत्नी और पवन की भाभी का किरदार अदा कर रही हैं।

पवन सिंह ने कहा कि यह सांग मेरे लिए बेहद ही खास है क्योंकि सांग में मेरे साथ पहली बार सोनू निगम परफॉर्म कर रहे हैं। जो हम भोजपुरिया कलाकारों के लिए गर्व की बात है। मैंने शूटिंग के समय उनसे बहुत कुछ सीखा साथ ही उन्होंने मुझ से भोजपुरी भाषा सीखने की कोशिश की। जिसमें वे काफी हद तक सफल भी रहे हैं। सांग बहुत ही सुंदर बनाकर तैयार हुआ है। आप सभी से अपील है कि गाने को अपना भरपूर प्यार और आशीर्वाद दें।

गौरतलब है कि इस सांग को गीतकार अरुण बिहारी ने लिखा है, वही गाने को संगीत से छोटे बाबा ने सजाया है, वीडियो निर्देशन रवि पंडित ने किया है और कोरियोग्राफर ऋतिक सिंह है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here