सोमालिया में आत्मघाती विस्फोट में पांच की मौत

0
114

मोगादिशु  सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में आत्मघाती विस्फोट में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी और छह अन्य घायल हो गये।

ADVT

नाम न बताने की शर्त पर एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक आत्मघाती हमलावर फगह चौराहे के पास एक रेस्तरां में घुस गया और उसने खुद को उड़ा लिया, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

उन्होंने कहा, “हम पुष्टि कर सकते हैं कि विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।”

प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि उन्होंने मोगादिशु के फगाह जंक्शन पर एक बड़े विस्फोट की आवाज सुनी। एक प्रत्यक्षदर्शी अब्दिरहमान मोहम्मद ने कहा,“विस्फोट बहुत भयानक बड़ा था और मैंने घायल लोगों को अस्पतालों में ले जाते हुए देखा।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here