प्रद्युम्न हत्याकांड मामले में आज एक बड़ा दिन है क्योंकि बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद रायन स्कूल के सीईओ गिरफ्तार भी हो सकते हैं।
बता दें कि रायन ग्रुप के सीईओ पिंटो ने बॉम्बे हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की है, जिस पर आज सुनवाई होनी है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट में आज महिला वकीलों द्वारा दायर याचिका पर भी सुनवाई होनी है। यही नहीं सुप्रीम कोर्ट ने भी स्कूलों की सुरक्षा को लेकर स्वतः संज्ञान लेते हुए सुनवाई करेगी।
बचाव पक्ष के वकील ने बताया कि ट्रस्टी समूह के डॉ. ऑगस्टिन फ्रांसिस पिंटो (73) और ग्रेस पिंटो (62) पिछले 40 वर्षों से ज्यादा वक्त से शिक्षा के क्षेत्र में हैं।


















