हरियाणा के स्वास्थ्य मंंत्री अनिल विज एम्स में भर्ती, ऑक्सीजन सपोर्ट पर

0
101

नयी दिल्ली,हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज इस समय यहां एम्स में ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं । कल रात तबीयत खराब हाेने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

ADVT

आधिकारिक सूत्रों ने यूनीवार्ता को बताया कि श्री विज को कोरोना संक्रमण के बाद की परेशानियों के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनका प्राइवेट वार्ड में उपचार जारी है।उन्हें रात को करीब नौ बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था और इस वह ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। उनका उपचार कर रहे चिकित्सकों की टीम के एक डाक्टर ने बताया कि उनकी हालत इस समय स्थिर है।

श्री विज को पिछले वर्ष दिसंबर में कोरोना संक्रमण के बाद लगभग एक महीने तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था और इस वर्ष अगस्त में उनका ऑक्सीजन स्तर कम हो जाने के कारण चंड़ीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जितेन्द्र वार्ता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here