हरे निशान के साथ खुला शेयर बाजार

0
121

मुंबई, दबाव में चल रहे शेयर बाजार ने बुधवार को बढ़ोतरी के साथ दिन की शुरुआत की। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स जहां 278.28 अंकों के इजाफे के साथ 56,741,43 अंकों पर खुला, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने 86.6 अंकों की बढ़त के साथ 17,045.25 अंकों पर दस्तक दी।

ADVT

हरे निशान के साथ खुले शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी दिखाई दी। बीएसई का मिडकैप 112.81 अंक चढ़कर 24,563.67 अंक पर और स्मॉलकैप 124.27 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 28,993.85 अंक पर खुला।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को 703.59 अंक टूटकर 57 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 56463.15 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 215 अंक फिसलकर 16958.65 अंक पर बंद हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here