हरे निशान के साथ हुई शेयर बाजार की शुरुआत

0
125

मुंबई, शेयर बाजार में बुधवार को बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। जहां बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 236.42 अंक चढ़कर 54,544.89 अंकों पर खुला वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने 58.85 अंकों की वृद्धि के साथ 16,318.15 अंकों पर दस्तक दी।

ADVT

हरे निशान के साथ खुले शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बढ़ोतरी दर्ज की गयी। वहीं बीएसई का मिडकैप 197.42 अंक बढ़कर 22,898.29 अंक पर और स्मॉलकैप 178.52 अंकों की तेजी के साथ 26,496.60 अंकों पर खुला।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को 1344.63 अंक की उड़ान भरकर पांच दिन बाद 54 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 54318.47 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 434.45 अंक की छलांग लगाकर 16 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर 16276.75 अंक पर पहुंच गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here