हिलेरी क्लिंटन को लेकर आई बड़ी खबर

0
131

वाशिंगटन, अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन कोरोना वायरस संक्रमण की जांच में पॉजिटिव पाई गई हैं।

ADVT

उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, ‘मैं कोरोना की जांच में पॉजिटिव पाई गई हूं। हल्के लक्षणों के साथ मैं ठीक महसूस कर रही हूं। मैं इस बात के लिए आभारी हूं कि कोरोना वैक्सीन इस गंभीर बीमारी के खिलाफ हमें सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं। इसलिए कृपया अपना टीकाकरण कराए और बूस्टर डोज लगाए, अगर अभी तक नहीं लगाया है तो।’

उन्होंने इस दौरान अपने पति और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के टेस्ट रिपोर्ट के नेगेटिव आने की भी जानकारी दी और कहा कि वह ठीक हैं।

सुश्री क्लिंटन ने कहा, ‘जब तक पूरा घर साफ नहीं हो जाता है, तब तक के लिए उन्होंने खुद को क्वॉरंटीन कर लिया है। ऐसे में अगर फिल्मों के सुझाव दिए जाए, तो इसकी सराहना की जाएगी।’

हिलेरी क्लिंटन का यह ट्वीट व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी के यह ऐलान किए जाने के घंटों बाद आया कि वह दूसरी बार कोविड पॉजिटिव पाई गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here