हेनरी ने सात विकेट लेकर साउथ अफ्रीका की धज्जियां उदा दीं

0
131

क्राइस्टचर्च: मैट हेनरी ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 23 रन देकर सात विकेट लिए। उनके शदार खेल की बदौलत न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को उसकी पहली पारी में सिर्फ 95 रन पर ऑल आउट कर दिया। यह न्यूजीलैंड की ओर से टेस्ट क्रिकेट में तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

ADVT

हेनरी 8 महीने बाद अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे हैं। ट्रेंट बोल्ट के पितृत्व अवकाश पर होने के कारण हेनरी को ये अवसर मिला।

न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का ही फैसला किया। टीम के साथ हेनरी ने साउथ अफ्रीका को बुरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया। मेहमान टीम लंच पर चार विकेट खोलकर 44 रन बना चुकी थी। साउथ अफ्रीका के पास कीवी आक्रमण का कोई जवाब नहीं था।

हेनरी के साथ पेसर टिम साउदी और काइली जेमिसन कोहवा में गेंद स्विंग का भरपूर फायदा मिला। पिच पर अच्छा उछाल था। सही लाइन और लेंथ पर बॉलिंग का उन्हें पूरा लाभ मिला। शुरू के चार विकेट विकेटकीपर या स्लिप में कैच आउट के गिरे।

सबसे पहले हेनरी ने डीन एल्गर को आउट कर शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने एडिन मार्करम (15) और रोसी वेन डर डुसां (8) को आउट किया।

जेमिसन ने इसके बाद सेरल एरवी (10) को आउट किया, वहीं साउदी ने तेंबा बावुमा को सात के निजी स्कोर पर आउट कर अपना एकमात्र विकेट लिया।

जुबैर हमजा ने 25 रन और काइल वेरीने ने 18 रन की पारी खेली लेकिन साउथ अफ्रीका की ओर से कोई बड़ी साझेदारी नहीं हुई। हेनरी ने कागिसो रबाडा और ग्लेनटन स्टुर्मन को लगातार गेंदों पर आउट किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here