06 जनवरी 2022 को रिलीज होगी आलिया की गंगूबाई काठियावाड़ी

0
115

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी 06 जनवरी 2022 को रिलीज होगी।

ADVT

संजय लीला भंसाली निर्मित फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में आलिया भट्ट ने मुख्य भूमिका निभायी है। फिल्म में आलिया भट्ट, कमाठीपुरा की माफिया क्वीन गंगूबाई के दमदार रोल में नजर आने वाली हैं।फिल्म में अजय देवगन करीम लाला की भूमिका में दिखेंगे।

गंगूबाई काठियावाड़ी वर्ष 2022 में रिलीज होने वाली पहली फिल्म होगी। आलिया भट्ट ने फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस करते हुए लिखा है, “अपने दिल और आत्मा का एक हिस्सा आपके लिए ला रही हूं। गंगूबाई काठियावाड़ी आपके नजदीकी सिनेमाघरों में 6 जनवरी 2022”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here