यमुनानगर। शहर के एक स्कूल में 12वीं के एक छात्र ने महिला प्रिंसिपल को गाेलियों से भून डाला। प्रिंसिपल को तीन गोलियां लगीं। अचानक हुई इस घटना से स्कूल में अफरा तफरी मच गई। प्रिंसिपल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उन्हाेंने दम तोड़ दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। छात्र ने पीटीएम (पेंरेट्स टीचर मीटिंग) के दौरान यह वारदात की। इस घटना से श्ाहर में सनसनी फैल गई।
घटना शहर की थापर कॉलोनी स्थित मशहूर विवेकानंद स्कूल की है। बताया जाता है कि स्कूल की प्रिंसिपल रीतू छाबड़ा को गोली मारने वाला लड़का कामर्स का छात्र है और नाबालिग है। वह प्रिंसिपल की डांट डपट से क्रुद्ध था। वह अच्छे परिवार से बताया जाता है। यह भी चर्चा है कि उसने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मारी है, वैसे पुलिस इसकी अभी पुष्टि नहीं कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
प्रिंसिपल को गोली मारे जाने के बाद लगी भीड़।
बताया जाता है कि आज सुबह रोज की तरह प्रिसिंपल रीतू छाबड़ा स्कूल आई थी। स्कूल में टीचर-पेरेंट्स मीटिंग चह रही थी। इसी दौरान 12वीं का छात्र वहां आया और प्रिंसिपल पर रिवाल्वर से एक के बाद फायरिंग कर दी। अचानक हुई इस घटना से स्कूल में अफरातफरी मच गई और दहशत में बच्चे स्कूल से इधर उधर भागने लगे।
छात्र ने महिला प्रिंसिपल को 9 एमएम की पिस्टल से गोलियां मारीं। छात्र शहर के एक नामी फाइनेंसर का बेटा है। बताया जाता है के उसके साथ दो और साथी भी थे। उसने कुल सात गोलियां चलाईं। यह भी जानकरी मिली है कि छात्र अपने पिता की लाइसेंस रिवाल्वर चोरी करके लाया था।


















