18 साल की हुई सुष्मिता सेन की बेटी

0
487

सुष्मिता सेन की बड़ी बेटी रेनी ने हाल ही में अपना 18वां जन्मदिन मनाया है। यह मौका पूर्व विश्व सुंदरी सुष्मिता सेन के लिए काफी खुशी वाला था। एक्ट्रेस दो लड़कियों की सिंगल मदर हैं। ऐसा लगता है कि उन्होंने अपनी बेटी के बर्थडे की ग्रांड पार्टी दी थी। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी कुछ तस्वीरें उन्होंने शेयर की हैं जिसमें रेनी के लिए प्यारा सा मैसेज भी लिखा है। अपने हाथ में वाइन का ग्लास लिए हुए अपनी बेटी के साथ सुष्मिता सभी तस्वीरों में मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। फोटोज में मां और बेटी की यह जोड़ी काफी अच्छी लग रही है।

ADVT

सोशल मीडिया पर शेयर की गई फोटो को कैप्शन दिया है- हम 18 के हो गए। आविर्भाव की एक रात। मेरी दुबली पतली सी पहला प्यार कल 18 साल की हो गई। कल ही मैं 18 साल की मां बन गई। यह काफी अच्छी यात्रा थी। हैप्पी बर्थडे मेरी प्यारी रेनी शोना, वयस्क बनने में आपका स्वागत है। भगवान आपकी जिंदगी हमेशा अच्छे स्वास्थ्य, खुशियों और साहस से भरे। आप महान संतुलन की मदद से जिंदगी में आने वाली उन मुश्किलों में भटकने से बचें। उन सब को लेकर आना रेनस्टर। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं। मां चीयर्स।

एक्ट्रेस के फैन क्लब ने भी बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। जिनकी मदद से आपको एक्ट्रेस की दोनों बेटियों रेनी और आठ साल की अलीशा की तस्वीर देखने को मिलेगी। इसमें भी तीनों बार काउंटर पर बैठी हुईं नजर आ रही हैं। सुष्मिता जब 25 साल की थीं तब उन्होंने अपनी पहली बेटी रेनी को गोद लिया था। इसके बाद साल 2010 में उन्होंने दूसरी बेटी अलीशा को गोद लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here