21वां ग्रैंडस्लैम जीतने वाले राफेल नडाल को दिग्गजों की सलामी

0
144

स्पेन के टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022 का 21वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने के साथ ही इतिहास भी रच दिया। नडाल रिकॉर्ड 21 ग्रैंडस्लैम ​खिताब जीतने वाले दुनिया के पहले मेंस टेनिस खिलाड़ी बन गए हैं।

ADVT

रविवार को मेलबर्न के रॉड लेवर एरेना में खेले गए फाइनल में राफेल नडाल ने दो सेट से पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और रूस के डेनिल मेदवेदेव को 5 घंटे और 24 मिनट तक चलने वाले मुकाबले में 2-6, 6-7, 6-4, 6-4, 7-5 से मात दी।

नडाल की इस जीत पर सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, वीवीएस लक्ष्मण और रविचंद्रन अश्विन जैसे नामी क्रिकेट खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई दी है। सचिन तेंदुलकर ने ट्विटर पर लिखा- ‘यह बिल्कुल शानदार है। कम से कम इसे आश्चर्यजनक तो कह सकते हैं। 2 सेट से पिछड़ने के बाद वापिस करना और अपना 21वां ग्रैंड स्लैम जीतना अविश्वसनीय है। बधाई हो राफेल नडाल।’ अश्विन ने भी नडाल को महान खिलाड़ी बताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here