21 से 65 आयु वर्ग की महिलाओं को प्रत्येक 3 वर्ष के अंतराल पर काराने चाहिए टेस्ट -डॉ. निधि सिंह

0
126

नारी शिक्षा निकेतन में गर्भाशय कैंसर पर कार्यशाला

ADVT

लखनऊ। 21 वर्ष की उम्र तक बालिकाओं को गर्भाशय कैंसर की रोकथाम के लिए वैक्सीन ले लेनी चाहिए। यह उद्गार आज नारी शिक्षा निकेतन महाविद्यालय और सर्वजन विकास समिति के संयुक्त तत्वाधान में नारी शिक्षा निकेतन महाविद्यालय परिसर में महिलाओं में होने वाले गर्भाशय कैंसर पर आधारित एक दिवसीय कार्यशाला में मिडलाइफ कमेटी की सदस्य डॉ निधि सिंह ने कही। उन्होंने छात्राओं को गर्भाशय कैंसर से संबंधित अनेक जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि 21 से 65 आयु वर्ग की महिलाओं को प्रत्येक 3 वर्ष के अंतराल पर अपने टेस्ट कराते रहने चाहिए। टेस्ट को कराने से कम से कम 10 से 12 साल पहले ही कैंसर होने की संभावनाओं को जाना जा सकता है और इस बीमारी के रोकथाम में आवश्यक कदम उठाए जा सकते हैं।
मुख्य अतिथि के रुप में आमंत्रित किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज एलखनऊ की प्रो. डॉ निशा सिंह, सचिव लखनऊ ऑब्स्टेट्रीक्स एंड गायनेकोलॉजी सोसायटी मिड लाइफ हेल्थ कमिटी ने कहा कि महिलाओं में गर्भाशय कैंसर की समस्या आज तेजी से बढ़ती जा रही है। यदि महिलाएं थोड़ी सी सावधानी करें तो अच्छी जिंदगी लंबे समय तक जी सकती हैं। मिड लाइफ हेल्थ कमेटी की सदस्य डॉ सुमति अरोरा ने महिलाओं में मेनोपॉज के समय होने वाली समस्याओं से छात्राओं को अवगत कराया। मेनोपॉज की अवधि में महिलाओं में होने वाली अनेक समस्याओं जैसे चिड़चिड़ापन, शारीरिक कमजोरी, हिमोग्लोबिन का कम होना आदि समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए यह बताने का प्रयास किया कि सही जीवन शैली और थोड़ी सी जागरूकता और सावधानी के द्वारा महिलाएं अपनी मेनोपॉज की अवधि मे अनेक समस्याओं को कम कर सकती हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ सुनीता कुमार ने ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं की समस्याओं को इंगित करते हुए कहा कि अशिक्षा और जागरूकता की कमी के कारण आज बहुत सी महिलाएं कैंसर की समस्या से पीडि़त हो जाती हैं। सही समय पर डॉक्टर के पास ना जा पाने के कारण ही उन्हें अपने जीवन से हाथ धोना पड़ता है। कार्यशाला में लगभग 100 छात्राओं ने प्रतिभाग किया तथा महाविद्यालय की समस्त प्रवक्ता उपस्थित रहीं। छात्राओं और प्रवक्ताओं ने अपनी-अपनी समस्याओं पर वक्ताओं से चर्चा की। छात्राओं ने माहवारी के समय होने वाली अनेक परेशानियों एवं उनके उपाय पर वक्ताओं से विचार विमर्श किया।
०००००००००००००००००००००

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here