’36 फार्महाउस’ में गीतकार-संगीतकार के किरदार में नजर आयेंगे सुभाष घई

0
128

मुंबई,  बॉलीवुड के जाने-माने फिल्मकार सुभाष घई ’36 फार्महाउस’ में गीतकार-संगीतकार के किरदार में नजर आयेंगे।

ADVT

सुभाष घई फिल्म ’36 फार्महाउस’ में गीतकार और संगीतकार की भूमिका में नजर आने वाले हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म के लिए उन्होंने तीन गानों की रचना की है और इसके संगीत को भी वह सेट करेंगे। सुभाष घई ने बताया कि उन्होंने इन गानों को लॉकडाउन के दौरान लिखा था। जी स्टूडियो और जी म्यूजिक के सहयोग से वह इन गानों का निर्माण करेंगे।

गौरतलब है कि सुभाष घई ने अपनी फिल्म ’36 फार्महाउस’ का ऐलान किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फिल्म की घोषणा की थी। उन्होंने लिखा था, “मेरे जैसे फिल्म निर्माता के लिए चुनौती कहां है? यह चुनौती छोटे बजट की फिल्म को बड़े बजट की फिल्म जितना अच्छा बनाने के लिए है। मैं इस साल कलाकारों की एक टुकड़ी के साथ फिल्म ’36 फार्महाउस’ पर काम कर रहा हूं, जोकि एक तंग बजट की फिल्म है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here