48,134 के पार पंहुची लखनऊ मेट्रो के यात्रियों की संख्या

0
157

अनलॉक-2 की सर्वाधिक राइडरशिप

लखनऊ। अनलॉक-2 में 9 जून 2021 को लखनऊ मेट्रो सेवा के पुन: आरंभ होने के बाद से सोमवार को लखनऊ मेट्रो की दैनिक राइडरशिप कोविड काल की सबसे ज्यादा दर्ज राइडरशिप रही। मेट्रो के प्रवक्ता के अनुसार सोमवार मेट्रो की कुल राइडरशिप 48,134 रही। यह राइडरशिप रिकवरी 72 प्रतिशत से अधिक है जो किसी अन्य मेट्रो की तुलना में सबसे तेज भी है। अनलॉक-1 के बाद जहां 47 हजार के इस स्तर तक पहुंचने में 183 दिन लगे थे, वहीं अनलॉक -2 में यह आंकड़ा 85 दिनों में हासिल किया गया। इससे पहले अनलॉक-1 के दौरान 8 मार्च, 2021 को लखनऊ मेट्रो की कुल राइडरशिप 47,721 रही थी।
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशकए कुमार केशव ने लखनऊवासियों के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यात्रियों से मिल रहे निरंतर समर्थन और सहयोग के लिए हम हृदय से आभारी हैं। इससे हमारा मनोबल बढ़़ा है और विश्वस्तरीय यात्री सेवा प्रदान करने का निश्चय और भी मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि कोविड निर्देशों के अनुरूप सुरक्षित और सुगम यात्रा के लिए सैनिटाइजेशन और शारीरिक दूरी का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। मेट्रो के कोच और टोकन के सैनिटाइजेशन के लिए अल्ट्रा वॉयलेट ,पराबैंगनी, किरणों का प्रयोग करने वाली लखनऊ मेट्रो देश की पहली मेट्रो सेवा है।

ADVT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here