Home Sports ग्रीम स्वान ने गिनाए कई कारण, समझाया क्यों भारत के खिलाफ इंग्लैंड...

ग्रीम स्वान ने गिनाए कई कारण, समझाया क्यों भारत के खिलाफ इंग्लैंड का पलड़ा है

0
242

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का रिशेड्यूल्ड पांचवां टेस्ट मैच 1 जुलाई से बर्मिंघम में खेला जाना है। पूर्व क्रिकेटर ग्रीम स्वान ने कहा कि इस मैच में इंग्लैंड का पलड़ा भारी है।

ADVT

इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर ग्रीम स्वान का मानना है कि भारत के खिलाफ बर्मिंघम में खेले जाने वाले पांचवें टेस्ट मैच में उनकी टीम का पलड़ा भारी होगा क्योंकि इस टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली है। इंग्लैंड ने सोमवार को तीसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया।

स्वान ने कहा, ‘इंग्लैंड की टीम अच्छी स्थिति में है और इस सीरीज (न्यूजीलैंड के खिलाफ) के कारण उनका पलड़ा भारी होगा।’ उन्होंने कहा, ‘दूसरी ओर भारतीय टीम ने इंग्लैंड में सिर्फ एक प्रैक्टिस मैच में भाग लिया है, हाल में उन्होंने कोई टेस्ट मैच भी नहीं खेला है और इससे टीम को नुकसान हो सकता है।’ स्वान ने नए कप्तान बेन स्टोक्स और कोच ब्रेंडन मैक्कलम की अगुवाई में टीम की आक्रामक खेल खेलने के लिए तारीफ करते हुए कहा कि इंग्लैंड का सामना करने के लिए यह सही समय नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जिस तरह का खेल दिखाया उससे उनके खिलाफ खेलने का यह मुश्किल समय होगा। आप ऐसी टीम का सामना करेंगे जिसमें जो रूट अपनी बेस्ट फॉर्म में है और ओली पोप का टेस्ट क्रिकेट में सबसे अच्छा समय चल रहा है। बेन स्टोक्स ने टीम में पॉजिटिविटी भरी है।’

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here