पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का राजकीय अंतिम संस्कार 27 सितंबर को होगा

0
168

टोक्यो, जापान सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का राजकीय अंतिम संस्कार 27 सितंबर को निर्धारित किया है।

ADVT

क्योडो समाचार एजेंसी ने शुक्रवार को बताया कि राजकीय समारोह टोक्यो के किटानोमारू नेशनल गार्डन के निप्पॉन बुडोकन एरिना में होगा।

पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर आठ जुलाई को जापानी शहर नारा में उनके प्रचार भाषण के दौरान हमला किया गया था। आरोपी 41 वर्षीय तेत्सुया यामागामी ने पीछे से राजनेता के पास पहुंचा और करीब 10 मीटर (33 फीट) की दूरी से दो गोलियां चलाईं। कथित तौर पर हमलावर ने लगभग एक साल तक 67 वर्षीय पूर्व सरकार प्रमुख आबे की हत्या की साजिश रची थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here