महाराष्ट्र के पुणे के गहुंजे के रहने वाले और परिवार के रियल एस्टेट बिजनेस के डायरेक्टर 26 वर्षीय केतन अग्रवाल की मौत के संदिग्ध मामले में कई एंगल पर जांच चल रही है।
केतन की मौत लोहगढ़ किले में लगभग 400 फीट गहरी खाई में गिरने से हुई थी। केतन यहां अपनी मंगेतर सिया गोयल के साथ घूमने गए थे, लेकिन ये ट्रिप उनकी आखिरी ट्रिप बन गई।
मंगेतर ने बताया कि पहाड़ी से पैर फिसलने से केतन खाई में गिर गया और उसकी मौत हो गई। लेकिन अब इस पूरे घटनाक्रम में केतन की मंगेतर सिया गोयल पर ही हत्या का आरोप लगा है।
सिया को बर्थडे पर आई केतन की याद
केतन अग्रवाल की मौत 18 जून को हुई थी। केतन की मौत पर सिया ने शोक व्यक्त करते हुए एक भावुक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की। सिया ने केतन के साथ का एक वीडियो क्लिप शेयर किया और केतन की याद में कुछ लाइनें में लिखीं। स्टोरी में एक लाइन भी लिखी थी, ‘मेरे दिल को पता है कि तू यहीं है। वापस आ जा।’

















