आजम खां की जौहर यूनिवर्सिटी को मिला आर्मी का टैंक

0
270

 

ADVT

रामपुर। अखिलेश यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे आजम खां की मौलाना जौहर यूनिवर्सिटी में कल भारतीय सेना का आर्मी टैंक पहुंच गया। उसका छात्रों ने जोरदार स्वागत किया। मौलाना जौहर यूनिवर्सिटी के चांसलर आजम खां ने कहा कि इस टैंक देखकर उनके विरोधी हैरान हैं, एक दूसरे से पूछ रहे कि आजम को टैंक कैसे मिल गया। आजम खां कह रहे हैं कि सेना ने हमारी यूनिवर्सिटी को टैंक देकर सम्मान बढ़ाया है। अब विरोधी परेशान होते रहें। मौलाना जौहर यूनिवर्सिटी के लिए सेना का पुराना चाबुक टैंक लाया गया है, ताकि इंजीनियरिंग के छात्र इससे कुछ सीख सकें। टैंक को लेकर भी छात्रों ने जश्न मनाया। तमाम छात्र अंबेडकर पार्क के सामने डीएम आवास के पास पहुंच गए। ट्राले में सवार टैंक यहां पहुंचा तो छात्रों ने जोरदार नारेबाजी की। कुछ छात्र टैंक के आगे खुली जीप पर सवार थे तो सैकड़ों छात्र बाइकों पर थे। नारेबाजी करते छात्र जुलूस के रूप में चल रहे थे। इससे लोगों का ध्यान टैंक की ओर आकृषित हो रहा था। वहां तो कई नेता भी टैंक को देखने लगे। उनके विरोधी नेता तो यहां तक कह गए, अजीब बात है सत्ता से बाहर होते हुए भी आजम खां सेना का टैंक ले आए और हमारा तमंचे (रिवाल्वर) का लाइसेंस भी नहीं बन पा रहा है। टैंक यूनिवर्सिटी पहुंचा तो यहां आजम खां और यूनिवर्सिटी स्टाफ ने भी काफी देर तक इसे देखा। आजम खां ने बताया कि टैंक हासिल करने के लिए हजारों आवेदन किए गए थे, लेकिन सेना ने 11 यूनिवर्सिटी को ही टैंक दिए। सेना ने हमारी यूनिवर्सिटी को अच्छा जानकर ही हमें दिया है। इसके लिए हम सेना के शुक्रगुजार हैं। आजम खां ने कहा कि इंडियन आर्मी कोई संगठन नहीं है। आर्मी का स्तर राजनैतिक दलों से बहुत ऊंचा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here