इंदिरा कैंटीन के खाने में ऑटोरिक्शा चालक ने डाला कॉकरोच

0
216
राज्य सरकार द्वारा 15 अगस्त से शुरू किए गए इस कार्यक्रम के तहत नाश्ता और भोजन क्रमश: पांच रुपये और 10 रुपये में दिया जाता है।

बेंगलुर, एजेंसी। कर्नाटक सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम इंदिरा कैंटीन में परोसे गए खाने में कथित तौर पर कॉकरोच डालने वाले दो ऑटोरिक्शा चालकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि इन दोनों ड्राइवरों ने प्रचार पाने के लिए यह हरकत की थी।

ADVT

पुलिस ने बताया कि हेमंत और देवराज दो अन्य लोगों के साथ शुक्रवार को कामाक्षीपालया स्थित इंदिरा कैंटीन भोजन करने गए थे। उन्होंने खाने में एक कॉकरोच ‘पाया’ और हंगामा कर दिया। उन्होंने खाना परोसने वालों को धमकी दी। साथ ही अन्य लोगों से भी खाना नहीं खाने को कहा। पुलिस ने बताया कि कैंटीन में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों से कथित तौर पर यह दिख रहा है कि हेमंत अपने साथ कॉकरोच लेकर आया था और उसे खाने में डाल दिया।

पुलिस के मुताबिक, देवराज कथित तौर पर यह बात जानता था, इसके बावजूद उसने हेमंत के दावे का समर्थन किया। नगर निकाय बृहत बेंगलुर महानगर पालिका (बीबीएमपी) ने वीडियो फुटेज पुलिस को सौंप दिया और हेमंत तथा उसके दोस्तों के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई। बीबीएमपी ही शहर में इस कार्यक्रम को संचालित कर रहा है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमने हेमंत और देवराज को गिरफ्तार कर लिया गया है। वे दोनों ऑटोरिक्शा चालक हैं। पूछताछ में उन्होंने खुलासा किया कि वे प्रचार पाना चाहते थे। वे लोग किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़े हुए नहीं हैं।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा 15 अगस्त से शुरू किए गए इस कार्यक्रम के तहत नाश्ता और भोजन क्रमश: पांच रुपये और 10 रुपये में दिया जाता है। फिलहाल, यह योजना बेंगलुरु नगर निकाय के तहत आने वाले क्षेत्र में चलाई जा रही है। इसकी सफलता के बाद एक जनवरी से राज्य के 246 जिला तथा तालुका मुख्यालयों में इसे खोलने की योजना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here