गुजरात चुनाव: जिग्नेश ने दिया कांग्रेस को झटका! राहुल से नहीं करेंगे मुलाकात

0
194
जिग्नेश मेवाणी

गुजरात के दलित नेता जिग्नेश मेवाणी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने से जुड़ी खबरों को गलत करार दिया. उन्होंने कहा कि अगर वह राहुल गांधी से मिलते भी हैं तो उनका उद्देश्य दलित समुदाय को लेकर कांग्रेस के रुख के बारे में जानकारी हासिल करना होगा ना कि किसी तरह का व्यक्तिगत लाभ प्राप्त करना होगा.

ADVT

कांग्रेस नेता से उनकी संभावित मुलाकात से जुड़ी अटकलों के बीच एक फेसबुक पोस्ट में जिग्नेश मेवाणी ने कहा कि मैं मीडिया के अपने मित्रों से आग्रह करना चाहता हूं कि वे यह झूठी खबर साझा नहीं करें कि मैं आज राहुल गांधी से मिलने वाला हूं. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि अगर मैं राहुल गांधी या किसी और नेता से मिलता हूं तो उसका उद्देश्य मेरे व्यक्तिगत लाभ से जुड़ा हुआ नहीं होगा बल्कि दलितों समुदाय को लेकर कांग्रेस के रुख के बारे में जानकारी हासिल करना होगा, जिसको लेकर सूबे की बीजेपी सरकार बात करने को तैयार नहीं है. मैं किसी से गुप्त तरीके से क्यों मिलूंगा? कांग्रेस ने भी कहा कि राहुल गांधी के बुधवार से शुरू हो रहे तीन दिवसीय गुजरात दौरे के दौरान जिग्नेश मेवाणी और उनके बीच बातचीत की अभी कोई योजना नहीं है.

पार्टी प्रवक्ता मनीष दोषी ने कहा कि जहां तक कांग्रेस का सवाल है, राहुल गांधी की जिग्नेश मेवाणी से मुलाकात की कोई योजना नहीं है. उल्लेखनीय है कि दिसंबर में होने वाले गुजरात चुनाव से पहले ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर ने कांग्रेस को समर्थन दिया है. पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने राज्य में होने वाले चुनाव से पहले पार्टी को समर्थन देने के लिए कुछ शर्तें रखी हैं. उन्होंने कहा है कि पार्टी इस बात को लेकर अपना रुख स्पष्ट करे कि वह समुदाय के लिए किस प्रकार आरक्षण सुनिश्चित करेगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here