कश्मीर से अनुच्छेद 35ए, 370 को हटाना जरूरी : प्रवीण तोगड़िया

0
209
विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया ने अनुच्छेद 35ए को संसद की मंजूरी के बिना लाया गया अवैध कानून बताते हुए देश हित में जम्मू कश्मीर से इसे जल्द हटाने पर जोर दिया। उन्हें अनुच्छेद 370 को भी समाप्त करने की मांग करने के अलावा केंद्रीय वार्ताकार दिनेश्वर शर्मा से कश्मीरी पंडितों को कश्मीर में फिर से बसाने को प्राथमिकता देने की अपील की।
जम्मू में हिंदू हेल्प लाइन की अखिल भारतीय बैठक के आगाज के बाद पत्रकार वार्ता में तोगड़िया ने कश्मीरी हिंदू कई दशकों के बाद भी अपने घरों से दूर हैं। केंद्र और राज्य सरकार के लिए यह शर्मसार होने वाला मुद्दा है। कश्मीरी पंडित हिंदुओं को पूरे सम्मान के साथ उनके घरों में बसाने का काम तय समयावधि के भीतर पूरा हो। केंद्रीय वार्ताकार को इस दिशा में कदम उठाना चाहिए। अन्यथा देशवासियों के लिए वार्ताकार का अन्य कोई अर्थ नहीं है।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के इशारों पर काम करने वाले अलगाववादी और आतंकवादी बातचीत की नहीं केवल गोली और बम की भाषा समझते हैं। भारत देश में 15 लाख से ज्यादा सैनिक हैं। आतंकवादियों को उनके घरों में घुसकर मारना होगा। जो लोग आतंकवादियों का साथ देते हैं और उन पर पत्थर बरसाकर आतंकवादियों को भगाने का प्रयास करते हैं, उनके साथ आतंकवादियों जैसा ही व्यवहार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में देश के वीर सैनिक वीरगति को प्राप्त हो रहे हैं। कड़ाई करके ही आतंकवाद को खत्म किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि जो लोग कश्मीर को सीरिया बनाने की बात करते हैं उन्हें यह समझ लेना चाहिए कि सीरिया में एक भी मुस्लिम का घर सुरक्षित नहीं बचा है। दुस्साहस करने वालों को सेना गोली, बम और तोप से उड़ा देगी। यह संदेश कश्मीर में बैठे पाकिस्तानी एजेंटों को दिए जाने की जरूरत है। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की पार्टी पीडीपी द्वारा जम्मू कश्मीर में सेल्फ रूल की बात करने और ऐसी पार्टी से भाजपा के गठबंधन के सवाल पर तोगड़िया ने कहा- ‘सेल्फ रूल की बात करने वालों को पाकिस्तान भेजा जाना चाहिए।’

तिरंगा उठाने को करोड़ों हिंदुओं के कंधे काफी

प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि तिरंगे को कंधा देने के लिए तोगड़िया और देश के करोड़ों हिंदुओं के कंधे काफी हैं। तिरंगें को कंधा देने वालों की कभी कोई कमी नहीं पड़ेगी। ये बातें मुख्यमंत्री महबूबा के अनुच्छेद 35ए के समर्थन में दिए बयान के सवार पर कहा। दरअसल महबूबा ने कहा था कि अगर 35ए टूटा तो जम्मू कश्मीर में तिरंगे को कंधा देने वाला कोई नहीं मिलेगा।

रोहिंग्याओं को जम्मू से तत्काल किया जाए बाहर

प्रवीण र्भाई तोगड़िया ने कहा कि जम्मू में अवैध रूप से विदेशी नागरिक रोहिंग्या रह रहे हैं। रोहिंग्याओं के अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आतंकवादियों से संपर्क की पुष्टि भी हो चुकी है। ऐसे में सरकार को रोहिंग्याओं को तत्काल जम्मू से बाहर कर बांग्लादेश भेजने में देरी नहीं करनी चाहिए।
ADVT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here