ट्रंप की चेतावनी के बाद ईरान का पलटवार, न्यूक्लियर डील में किसी भी तरह की तब्दीली को किया खारिज

0
196

तेहरान| ईरान के साथ न्यूक्लियर डील को अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा ‘कूड़ा’ कहे जाने और डील को जिंदा रखने के लिए नए सख्त प्रावधान लाने की मांग के बाद ईरान ने दो टूक कहा है कि न्यूक्लियर डील में किसी भी तरह का संशोधन उसे स्वीकार नहीं है। ईरान के विदेश मंत्रालय ने शनिवार को कहा, ‘ईरान इस समझौते में किसी भी तरह के बदलाव को न अभी स्वीकार करेगा और न ही भविष्य में। ईरान किसी भी दूसरे मुद्दे को न्यूक्लियर डील से जोड़ने की इजाजत नहीं देगा।’ बता दें कि जुलाई 2015 में ईरान का अमेरिका समेत दुनिया की 6 बड़ी ताकतों के साथ परमाणु समझौता हुआ था, जिसे जॉइंट कॉम्प्रिहेंसिव प्लान ऑफ ऐक्शन (जे सी पी ओ ए ) नाम से जाना जाता है। इससे पहले शुक्रवार को डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान पर परमाणु प्रतिबंधों की छूट को एक बार फिर बरकरार रखा लेकिन उन्होंने यूरोपियन पार्टनर्स से मांग की कि वे अमेरिका के साथ मिलकर ‘डील की भयंकर गड़बड़ियों को दूर करें, नहीं तो अमेरिका खुद को इससे बाहर कर लेगा।’ ट्रंप ने कहा कि नई डील ऐसी होनी चाहिए कि ईरान के मिसाइल कार्यक्रम पर रोक लगे और उसके न्यूक्लियर प्लांट्स पर स्थायी तौर पर प्रतिबंध लग सके।

ADVT

ट्रंप के इस भाषण के तुरंत बाद ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जावेद जरीफ ने कहा कि 2015 की डील पर फिर से वार्ता नहीं हो सकती। जरीफ ने ट्वीट किया, ‘जे सी पी ओ ए पर फिर से वार्ता नहीं हो सकती। अमेरिका को लगातार भड़काऊ बयान देने के बजाय डील का पूरी तरह सम्मान करना चाहिए, जैसे ईरान कर रहा है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here