कोरोना के सक्रिय मामले 191 दिन के न्यूनतम स्तर पर

0
115

नयी दिल्ली  देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के नये मामलों की तुलना में इससे ठीक होने वाले लोगों की संख्या अधिक रही, जिसके कारण इसके सक्रिय मामले 3836 कम होकर 299620 रह गए, जो 191 दिन का न्यूनतम स्तर है।

ADVT

इस बीच देश में रविवार को 38 लाख 18 हजार 362 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये और अब तक 86 करोड़ 01 लाख 59 हजार 011 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 26,041 नये मामलों की पुष्टि की गयी, जिससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ 36 लाख 78 हजार 786 हो गया है।

इसी दौरान 29,621 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर तीन करोड़ 29 लाख 31 हजार 972 हो गयी है। सक्रिय मामले 5856 घटकर दो, लाख 99 हजार 620 हो गये हैं। वहीं 276 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 4,47,194 हो गया है।

देश में रिकवरी दर बढ़कर 97.78 प्रतिशत हो गयी है और सक्रिय मामलों की दर घटकर 0.89 पर आ गयी है जबकि मृत्यु दर 1.33 फीसदी पर बरकरार है।

सक्रिय मामलों के हिसाब से केरल अभी देश में पहले स्थान पर हैं और पिछले 24 घंटों में यहां 1872 सक्रिय मामले घटे हैं जिससे इनकी संख्या अब 163855 रह गयी है। वहीं 17658 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 4441430 हो गयी है। इसी अवधि में सर्वाधिक 165 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 24603 हो गयी है।

महाराष्ट्र में सक्रिय मामले 122 घटकर 41428 रह गये हैं जबकि 36 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 138870 हो गयी है। वहीं 3292 लोगों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 6364027 हो गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here