नयी तकनीक और उपकरण गांव गांव तक पहुंचायें : मोदी

0
171

नयी दिल्ली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जलवायु परिवतर्न के मद्देनजर आधुनिक तकनीक और उपकरणों को गांव गांव तक ले जाने पर जोर देते हुए कहा कि इससे फसल लागत कम होगी और प्रतिकूल परिस्थितियों में भी किसान बेहतर पैदावा ले सकेंंगे ।

ADVT

श्री मोदी ने जलवायु परिवर्तन के मद्देनजर विशेष गुणों वाली नयी विकसित 35 फसल प्रजातियों को जारी किये जाने और राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान रायपुर का उद्घाटन करने के अवसर पर आयेजित समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि बदलते मौसम और नयी परिस्थितियां न केवल फसलों बल्कि पशुधन के लिए भी गंभीर चुनौती है । नयी परिस्थिति में अधिक पोषणयुक्त आहर उपलब्ध कराने के लिए नयी किस्मों के बीज पर फोकस किया जा रहा है ।

उन्होंने कहा कि नयी मौसम की चुनौतियो से निपटने में सक्षम अधिक पौष्टिक तत्व वाली फसलों , कम पानी , गंभ्साीर बीमारियों में सुरक्षित किस्मों , जल्दी तैयार होने वाली फसलों तथा खारे पानी में भी होने वानी फसलों पर ध्यान फोकस किया जा रहा है । कीड़ों से भी फसलों को भारी नुकसान होता है इसके लिए सुरक्षा कवच का दिया जाना जरुरी है जिससे तेजी से विकास होगा।

उन्होंने कहा कि जलवायु परिवतर्न के मद्देनजर वैज्ञानिकों ने विभिन्न फसलों की 1300 किस्मों के बीज हाल के वर्षो में जारी किये हैं । उन्होंने कहा कि 11 करोड़ से अधिक किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड जारी किया गया है जिससे उन्हें कृषि लागत में बचत हो रही है और अनावश्यक उर्वरक और कीटनाशकों का प्रयोग नहीं करना पड़ता है ।

प्रधानमंत्री ने कहा कि फसल बीमा योजना के एक लाख करोड़ रुपये के किसानों के दावों का भुगतान किया गया है और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत डेढ लाख करोड़ रुपये किसानों के खाते में जमा किये गये हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here