मंत्री पुत्र लोगों को कुचले तो संविधान खतरे में है : राहुल

0
134

नयी दिल्ली  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लखीमपुर की घटना पर कहा है कि अगर किसी महिला को बगैर प्राथमिकी की हिरासत में रखा जाता है और किसी मंत्री का बेटा सत्याग्रहियों को अपनी गाड़ी से कुचलता है तो निश्चित रूप से देश का संविधान खतरे में है।

ADVT

श्री गांधी ने मंगलवार को यहां एक जारी एक बयान में कहा कि सरकार लगातार गलत कदम उठा रही है और उसके हर कदम से देश का संविधान खतरे में आ रहा है।

उन्होंने कहा, “एक मिनिस्टर का बेटा अगर अपनी गाड़ी के नीचे सत्याग्रही किसानों को कुचल दे, तो देश का संविधान ख़तरे में है। अगर वीडियो के सामने आने के बाद भी उसे हिरासत में ना लिया जाए तो देश का संविधान ख़तरे में है।”

उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की हिरासत को भी संविधान पर खतरा बताया और कहा, “अगर एक महिला नेता को 30 घंटे तक बिना एफआरआई के हिरासत में रखा जाए तो देश का संविधान ख़तरे में है। अगर क़त्ल हुए पीड़ितों के परिवार से किसी को ना मिलने दिया जाए तो देश का संविधान ख़तरे में है। अगर ये वीडियो किसी को दुखी नहीं करता तो मानवता भी ख़तरे में है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here