इजरायली मिसाइल हमले में सीरियाई सैनिक की मौत

0
148

दमिश्क, सीरिया में होम्स प्रांत के पलमायरा क्षेत्र में इजरायली मिसाइल हमले में एक सीरियाई सैनिक की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गये।सीरियाई समाचार एजेंसी सना ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

ADVT

सना ने एक सैन्य सूत्र के हवाले से जानकारी दी कि बुधवार रात इजरायल के युद्धक विमानों ने दक्षिणी सीरिया में संचार टावर और आसपास के कुछ सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुये मिसाइलें दागीं।

इस महीने सीरिया को निशाना बनाकर किया गया यह दूसरा इजरायली हमला है। इससे पहले आठ अक्टूबर को होम्स के ग्रामीण इलाकों में टी -4 एयरबेस को लक्षित कर हमला किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here